Date: 22/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ढोल-नगाड़ों के साथ किन्नर समाज ने दी मां दुर्गा को विदाई, सुनैना किन्नर ने मांगी कोयलांचल की खुशहाली
10/21/2026 3:21:30 PM IST
43
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
विजयादशमी के अवसर पर किन्नर समाज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई दी। झारखंड सरकार के किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य सुनैना किन्नर के नेतृत्व में पूरे समाज ने विधि-विधान के साथ मां दुर्गा और कलश का विसर्जन किया। इस दौरान माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं, महिलाओं ने सुनैना किन्नर और समाज के अन्य सदस्यों को सिंदूर लगाकर आशीर्वाद लिया। सुनैना किन्नर ने मां दुर्गा से पूरे कोयलांचल की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। धनबाद में विजयादशमी के मौके पर किन्नर समाज ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मां दुर्गा को विदाई दी। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच समाज के सदस्य झूमते-गाते विसर्जन के लिए निकले। विधि-विधान के साथ मां दुर्गा और कलश का तालाब में विसर्जन किया गया। विसर्जन के बाद लौटते समय जगह-जगह महिलाओं ने सुनैना किन्नर और समाज के अन्य सदस्यों को सिंदूर लगाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।सुनैना किन्नर ने मां दुर्गा से पूरे कोयलांचल की जनता के लिए सुख-समृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य और शांति की प्रार्थना की। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, व्यापारियों, चिकित्सा कर्मियों, मीडिया कर्मियों और धनबाद की जनता पर माता रानी की कृपा बनाए रखने की कामना की। वहीं, मुस्कान किन्नर ने अपनी गुरु दादी सुनैना किन्नर की प्रशंसा करते हुए उन्हें मां दुर्गा के समान बताया। उन्होंने कहा कि सुनैना किन्नर पूरे समाज को परिवार की तरह साथ लेकर चलती हैं और सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। साक्षी किन्नर ने भी धनबाद की जनता के सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि हर घर में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहे तथा किसी को भी दुख और परेशानी का सामना न करना पड़े। धनबाद में किन्नर समाज द्वारा मां दुर्गा की विदाई का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता और भाईचारे का संदेश दे गया। सुनैना किन्नर के नेतृत्व में समाज के लोगों ने माता रानी से पूरे कोयलांचल में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। अब सभी को अगले वर्ष मां दुर्गा के पुनः आगमन का इंतजार है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए संजना सिंह की रिपोर्ट।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
माँ दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन...
#
महिलाओं ने सिन्दूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी गई भावभीनी विदाई,महिलाश्रद्धालुओं ने कहा ....
#
दो पक्षों में भीषण लड़ाई के कारण इलाके में दशहत का माहौल मौके पे पुलिस पहुंची ,अपराधी गिरफ्तार
#
विजयदशमी पर कलश विसर्जन, मां दुर्गा को दी जाएगी विदाई
#
विवाहित महिलाओं ने सिंदूर खेलकर माँ दुर्गा को दी अंतिम विदाई
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा दुरुस्त, असमाजिक तत्वों पर नजर रखना पहली प्राथमिकता
#
जादूगोड़ा चौक के पास पूजा पंडाल में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया....
#
आधी रात मंदिरों में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
#
राज्यपाल के जाते ही छात्र संघ ने विश्वविद्यालय में किया हंगामा
#
नहर में डूबने से युवक की मौत, चार दिन बाद मिला शव; गांव में पसरा मातम