Date: 22/10/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दो पक्षों में भीषण लड़ाई के कारण इलाके में दशहत का माहौल मौके पे पुलिस पहुंची ,अपराधी गिरफ्तार 

10/21/2026 12:23:20 PM IST

37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :  दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारामपुर में सोमवार की रात शुरू हुआ विवाद मंगलवार की सुबह एक बार फिर भड़क उठा। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने और फायरिंग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मुंगेर के टीकारामपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सोमवार की रात दोनों पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी हुई। इसके बाद मंगलवार की सुबह एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इसी पुरानी रंजिश को लेकर यह घटना हुई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस विवाद के कारणों, गोलीबारी की घटना और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। अब देखना होगा कि जांच के दौरान गोलीबारी में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट।