Date: 26/10/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 सांसद ने हरी  झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना 

10/26/2026 5:38:07 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : इससे पहले रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन के इंजन और बोगियों को फूलों से सजाकर टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ा कर दिया है। वहीं ट्रेन को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो,विधायक पूर्णिमा साहू, विधायक सरयू राय ने संजूक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।.... इस मौके पर चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया सहित रेलवे के अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, *रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग* के माध्यम से इस नई ट्रेन का शुभारंभ किया,इसके लिए टाटानगर स्टेशन पर रेलवे की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह ट्रेन लगभग 1,677 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसके मार्ग में टाटानगर के अलावा चांडिल, पुरुलिया, मुरी, रांची, लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा रोड, जपला, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, टुंडला, आगरा, बांदीकुई और दौसा समेत कई स्टेशन शामिल हैं।
नई ट्रेन के परिचालन से झारखंड के यात्रियों को राजस्थान और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों तक पहुंचने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। खासकर खाटू श्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को इससे काफ़ी लाभ मिलेगा, खातीपुरा जयपुर का उपनगरीय रेलवे स्टेशन है, जहां से जयपुर शहर की दूरी करीब 17 किलोमीटर बताई जाती है। इस ट्रेन से टाटानगर का सीधा रेल संपर्क जयपुर क्षेत्र से स्थापित होगा। प्रयागराज, कानपुर और आगरा जैसे शहरों के यात्रियों को भी इस सेवा से लाभ मिलने की संभावना है। रेलवे बोर्ड के दस्तावेज के मुताबिक, ट्रेन का परिचालन साप्ताहिक आधार पर प्रस्तावित है। संतरागाछी से यह ट्रेन बुधवार को और खातीपुरा से शुक्रवार को चलाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट |