Date: 28/10/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दीपावली-छठ की तैयारी तेज, घाटों की सफाई और खराब लाइटों को दुरुस्त करने का निर्देश!

10/27/2026 11:06:45 AM IST

32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Dhanbad : धनबाद में दीपावली और छठ महापर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में धनबाद नगर निगम की ओर से तमाम संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहारों के दौरान शहर में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और छठ घाटों की व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि दीपावली को देखते हुए शहर की सभी प्रमुख सड़कों और गलियों में लगी स्ट्रीट लाइट की जांच कराई जाए और खराब लाइटों को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि त्योहार के दौरान लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। छठ महापर्व को देखते हुए घाटों की साफ-सफाई पर भी विशेष जोर दिया गया। दुर्गा पूजा के दौरान जिन तालाबों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया था, उन सभी तालाबों की सफाई कराने के साथ-साथ घाटों को भी स्वच्छ और व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम का उद्देश्य है कि दीपावली और छठ पूजा के दौरान शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलें और श्रद्धालुओं को छठ घाटों पर पूजा-अर्चना करने में किसी तरह की परेशानी न हो।

 

संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क