Date: 31/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 शराब भरी कार छोड़कर फरार हुआ तस्कर, उत्पाद विभाग ने जब्त की 768 बोतल शराब........
 
 

10/31/2026 11:29:27 AM IST

14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamui : जमुई उत्पाद विभाग की टीम को देख  शराब भरी कार को लेकर भाग रहा शराब तस्कर नुमर गांव पहुंचते ही कार के पेंचर होने के बाद शुक्रवार की आधी रात कार को छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना उत्पाद विभाग की टीम को दी गई। जबतक टीम मौके पर पहुंचती तबतक ग्रामीणों द्वारा करीब आधा दर्जन पेटी शराब को लूट लिया गया, बाद में उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में एसआई मधुसूदन यादव, एएसआई प्रतिभा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी द्वारा उक्त शराब लदी कार को जब्त किया गया और उसे थाना लाया गया है। जहां जांच के दौरन कार से 34 पेटी यानि 768 बोतल यानि 304.560 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग की टीम के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। उक्त जानकारी उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने शुक्रवार की रात को  दी है। उन्होंने बताया कि शराब के विरुद्ध छापेमारी करने ड्रोन के साथ उत्पाद विभाग की टीम जा रही थी। जैसे ही बाबा ढाबा के पास टीम पहुंची इसी दौरान मलयपुर स्टेशन की ओर से आ रही कार टीम को देख तेज गति में भागने लगी। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम द्वारा पीछा किया गया लेकिन उक्त शराब से भरी कार नुमर की ओर चली गई और टायर पेंचर होने की वजह से तस्कर कार को छोड़कर फरार हो गया। नुमर में शराब लदी कार होने की सूचना ग्रामीणों द्वारा मिलने के बाद फौरन दूसरी टीम भी भेजा गया। इसके बाद कार को जब्त कर लाया गया है जिसमें से 34 पेटी यानि 768 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। फरार चालक और तस्कर की पहचान की जा रही है। लोगों की माने तो  कुछ शराब लूटने की भी सूचना मिली है जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। 
 
जमुई से कोयलांचल लाइव के लिए पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट |