Date: 30/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी से हड़कंप, बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला ...

10/30/2026 2:06:53 PM IST

9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

 Delhi : राजधानी के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक बार फिर कई स्कूलों को धमकी मिलने से अफरातफरी मच गई।शुक्रवार को हुमायूं रोड स्थित एसपीवी और आरएस जूनियर माडर्न स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली।धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और दमकल विभाग, बॉम्ब स्क्वॉड सहित स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और परिसर खाली कराकर सघन अभियान चलाया।काफी तलाश के बाद कुछ संदिग्ध नहीं मिला तो इसे हॉक्स करार दिया गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मामले की जांच में जुटी है।

 

कोयलांचल लाइव डेस्क