Date: 04/11/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तेलियाबांध के समीप के घरों में भुआ कीड़े का आतंक,महामारी की आशंका से आमजन दहशत में
11/4/2026 12:48:46 PM IST
17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara
: कतरास भगत सिंह चौक के समीप तेलियाबांध का इलाका इन दिनों एक अजीब समस्या का सामना कर रहा है। यहाँ के घरों में भुआ कीड़े का पूरी तरह कब्जा हो चुका है।घर का मुख्य दरवाजा हो या बेडरूम,गली हो या सड़क सभी जगह यह रोएं से भरा कीड़ा रेंगता नजर आ रहा है।यहाँ रह रहे लोग खाना खाने के वक्त भी अपनेआप को असहज महसूस कर रहे हैं। सुभाष नगर,आनंद नगर, टांडा बस्ती,आमटांड़ सहित आस पास के मुहल्ले के सभी घरों में यह कीड़ा फैल चुका है। इस समस्या को लेकर यहां रह रहे लोगों ने बताया कि समीप में ही एक जमीन पर लंबे समय से जलजमाव हो रहा है।जिसका निकास पूरी तरह अवरुद्ध हो चुका है।और इस वर्ष इसी जलजमाव में यह भुआ कीड़ा उत्पन्न हुआ है।इस कीड़े के शरीर से संपर्क में आने के कारण कई लोग खुजली,जख्म और बुखार जैसी समस्या को झेल रहे हैं।घर के स्मारसेवल का पानी भी अब पूरी तरह से दूषित हो चुका है।लगभग दो हफ्तों से लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं। इन समस्याओं को झेल रहे लोगों ने निगम से आग्रह किया है कि अविलंब इस कीड़े को फैलने से रोकथाम की दिशा में ठोस पहल की जाए।साथ ही यहां रह रहे लोगों की स्वास्थ्य जाँच को लेकर जिला से स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी आना चाहिए।और प्रभावित लोगों का स्वास्थ्य जांच किया जाय।
इस बावत वार्ड 01 की पार्षद डॉ मधुबाला ने स्थिति भयावह बताते हुए कहा कि समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों ने बताया है।निगम के सफाईकर्मियों द्वारा लगातार इन कीड़ों की सफाई की जा रही है,पर जिस तादात में यह बढ़ रहे हैं दिनोदिन समस्या बढ़ती ही जा रही है।हलाकि निगम के अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है।साथ ही इस समस्या का जिम्मेदार जलजमाव को तत्काल समाप्त करने को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।साथ ही यहाँ के निवासियों से यह आग्रह किया है कि अपने आस पास गंदगी को जमा न होने दें और भुआ कीड़ा को पनपने के कारणों को इन इलाकों से दूर करें,ताकि इनके बढ़ रहे संख्या को रोका जा सके।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
10 सूत्री मांगों पर अड़े छात्र, मुंगेर विश्वविद्यालय में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी..
#
डीजीपी नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, झारखंड समेत तीन राज्यों से मांगी रिपोर्ट; 23 नवंबर को सुनवाई..
#
सात दिवसीय भागवत कथा का समापन आज पूर्णाहुति के बाद भव्य महाभंडारे का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया महाप्रसाद का ग्रहण
#
रेलवे क्वार्टर से रणजी टीम की कप्तानी तक का सफर, मंगल महरौर ने बढ़ाया गया का मान...
#
रक्त की कमी दूर करने की पहल, चिकित्सक ने खुद रक्तदान कर किया शिविर का शुभारंभ..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
तीसरी बार सफल Leadless Pacemaker प्रत्यारोपण, शुभकामना हार्ट हॉस्पिटल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि....
#
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे चकाई, एशिया के सबसे बड़े एथेनॉल प्लांट का किया निरीक्षण.....
#
लगतार हो रही बारिश के कारण स्वर्णरेखा व खरकाई नदियाँ उफान पर,मंडराया बाढ़ का खतरा, तटीय बस्तियों में घुसने लगा पानी, प्रसासन अलर्ट।
#
जमशेदपुर में क्षत्रिय समाज का भव्य सावन महोत्सव, गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं
#
वंदे मातरम के 150 साल पूरे, झारखंड के कई जिलों में गूंजा सामूहिक गायन......