Date: 03/11/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
10 सूत्री मांगों पर अड़े छात्र, मुंगेर विश्वविद्यालय में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी..
11/3/2026 5:17:02 PM IST
12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
दस सूत्री मांगों को लेकर मुंगेर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है। भूख हड़ताल का आज दूसरा दिन है। इस दौरान अनशन पर बैठे छात्रों की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम अनशन स्थल पर पहुंची और सभी अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच की। छात्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी मांगों को पूरा नहीं करता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।मुंगेर विश्वविद्यालय में छात्रहित से जुड़े दस सूत्री मांगों को लेकर सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के विश्वविद्यालय अध्यक्ष श्रवण कुमार के नेतृत्व में छात्र विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। आंदोलन का आज दूसरा दिन है।वहीं, अनशन पर बैठे छात्रों के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और सभी अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
अनशन का नेतृत्व कर रहे विश्वविद्यालय अध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि संगठन की प्रमुख मांगों में मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए स्थायी जमीन का अधिग्रहण कर जल्द शिलान्यास कराने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और नियमित रूप से कक्षाएं संचालित करने की मांग शामिल है।
इसके अलावा नामांकन, रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फॉर्म भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन के दौरान लिए जाने वाले गेटवे शुल्क में कथित तौर पर 35 रुपये के स्थान पर 200 रुपये से अधिक की वसूली पर तत्काल रोक लगाने, परीक्षा परिणामों में कथित छेड़छाड़ बंद करने तथा परीक्षा परिणाम पारदर्शी तरीके से निर्धारित समय पर प्रकाशित करने जैसी मांगें भी शामिल हैं। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता के कारण उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इसी को लेकर उन्हें अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। अनशन पर बैठे श्रवण कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक कुलपति उनकी दस सूत्री मांगों को स्वीकार नहीं करते, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डीजीपी नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, झारखंड समेत तीन राज्यों से मांगी रिपोर्ट; 23 नवंबर को सुनवाई..
#
सात दिवसीय भागवत कथा का समापन आज पूर्णाहुति के बाद भव्य महाभंडारे का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया महाप्रसाद का ग्रहण
#
रेलवे क्वार्टर से रणजी टीम की कप्तानी तक का सफर, मंगल महरौर ने बढ़ाया गया का मान...
#
रक्त की कमी दूर करने की पहल, चिकित्सक ने खुद रक्तदान कर किया शिविर का शुभारंभ..
#
बारामुड़ी खटाल के 155 घरों-दुकानों पर बेदखली का खतरा, जमीन के कागजात दिखाने के लिए मांगा समय!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया....
#
रघुवर दास ने फिर एक बार झामुमो गठबंधन सरकार पर बोला हमला, कहा अवैध माइनिंग का ATM बना दिया.....
#
सदर अस्पताल की इमरजेंसी से घंटों गायब रहे डॉक्टर, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज