Date: 02/11/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रेलवे क्वार्टर से रणजी टीम की कप्तानी तक का सफर, मंगल महरौर ने बढ़ाया गया का मान...
11/2/2026 12:25:24 PM IST
8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
गया शहर के रहने वाले मंगल महरौर को बिहार रणजी ट्रॉफी टीम का कप्तान बनाया गया है, इसे लेकर मंगल के समर्थक और रिश्तेदारों के द्वारा बधाईयों का तांता लगा हुआ है. इसी क्रम में गया के हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम में खेल जगत से जुड़े लोगों ने मंगल का बैनर-पोस्टर लगाकर उसे बधाइयां दी और खुशी मनाया. हालांकि इस दौरान मंगल गया में उपस्थित नहीं थे, वे क्रिकेट खेलने के लिए गोवा गए हुए हैं|
इस दौरान मगध रोटरी क्लब के अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि मंगल ने गया का नाम रोशन किया है. गया का बच्चा आज रणजी ट्रॉफी टीम का कप्तान बना है, इससे न सिर्फ उसके परिवार बल्कि गयावासियों का भी मान बढ़ा है. एक छोटे से जगह से अपनी कड़ी मेहनत और लगन से मंगल महरौर ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने बताया कि इसी हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम में मंगल प्रेक्टिस किया करता था. तमाम असीमित सुविधाओं के बावजूद अपनी मेहनत की बदौलत वह आगे बढ़ा है, इससे हम सबों में खुशी का माहौल व्याप्त है. उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार खेल को बढ़ावा दे तो और भी नए खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर सकते हैं। वही स्थानीय निवासी संतोष कुमार उर्फ छोटे ने कहा कि इसी स्टेडियम में लगभग 15 वर्ष पहले से मंगल दिन-रात यहां प्रेक्टिस किया करता था. स्टेडियम में कोई सुविधा न होने के बावजूद खुद से पिच बनाना और प्रैक्टिस करना उसकी दिनचर्या थी. 15 सालों की कठिन मेहनत के बाद आज वह रणजी ट्रॉफी टीम का कप्तान बना है, इससे हम लोगों में काफी खुशी है. उसके पिता रेल कर्मचारी है, पहले उसका पूरा परिवार रेलवे क्वार्टर में रहता था, लेकिन क्वार्टर टूट जाने के बावजूद अब ये सभी लोग किराए के मकान पर रहते हैं, ऐसे में सीमित साधन के बावजूद उसने कड़ी मेहनत कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है. हमलोग उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं|
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रक्त की कमी दूर करने की पहल, चिकित्सक ने खुद रक्तदान कर किया शिविर का शुभारंभ..
#
बारामुड़ी खटाल के 155 घरों-दुकानों पर बेदखली का खतरा, जमीन के कागजात दिखाने के लिए मांगा समय!
#
108 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई JTET 2026 परीक्षा
#
CBI की पूछताछ पर उठे सवाल! CIMFR कर्मचारी ने अधिकारियों पर लगाया मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, CVC से मांगा न्याय
#
महाबोधि मंदिर में महाकठिन चीवर दान समारोह, विदेशी बौद्ध श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
16 वर्षीय मन्नत पांडेय ने रचा इतिहास, ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ के टॉप-15 में बनाई जगह; 30 सितंबर को टीवी राउंड.....
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
दीपावली-छठ की तैयारी तेज, घाटों की सफाई और खराब लाइटों को दुरुस्त करने का निर्देश!
#
बरोरा में दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक, पुलिस जांच में जुटी