Date: 09/11/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

रोजगार नहीं तो काम नहीं! यूसीआईएल के खिलाफ ग्रामीणों की घेराबंदी...

11/9/2026 12:54:52 PM IST

27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : अपने विभिन्न मांग को लेकर पिछले 5 दिनों से स्थानीय विस्थापित एवं प्रभावित बेरोजगार संघर्ष समिति ने आंदोलन कर रहें हैं, आंदोलन कर रहे लोगो का कहना है की कंपनी स्थानीय युवाओं को रोजगार दें। UCIL के 0-5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय विस्थापित एवं प्रभावित बेरोजगार ग्रामीणों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाए। प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में बंद पड़ी अथवा आवश्यक चिकित्सा सेवाओं को तत्काल पुनः प्रारंभ किया जाए। विस्थापित ग्रामीणों को केवल ठेकेदारी के माध्यम से रोजगार देने के बजाय UCIL में स्थायी एवं सम्मानजनक रोजगार का अवसर प्रदान किया जाए 0-5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी प्रभावित गांवों में समान एवं पारदर्शी तरीके से उपयोग किया जाए। 0-5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के बच्चों एवं युवाओं के लिए औ‌द्योगिक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास की व्यवस्था की जाए।.ग्रामीणों के लिए मेडिकल एवं एम्बुलेंस सेवा बंद किए जाने का कारण स्पष्ट करते हुए इन सेवाओं को तत्काल बहाल किया जाए। बरसात के मौसम में प्रभावित गांवों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, साफ-सफाई एवं झाड़ी कटिंग की व्यवस्था नियमित रूप से की जाए 0-5 किलोमीटर के प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति पुनः शुरु की जाए और गर्मी एवं अन्य आपात परिस्थितियों में इसकी नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वर्ष 1995 के लेबर ग्रेड से संबंधित बहाली की प्रक्रिया को पुनः शुरू किया जाए तथा योग्य स्थानीय प्रभावित लोगों को अवसर दिया जाए।
 
 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट