Date: 09/11/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आजादनगर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली..

11/9/2026 5:50:51 PM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Jamshedpur : जमशेदपुर आजाद नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात अचानक गोलियों की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया,दो लोग घायल। ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 स्थित बहरा मैदान के पास दो युवकों को गोली लगने की बात सामने आई है. दोनों घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर मोहम्मद सद्दाम ने बताया कि उनकी बहन के घर पर करीब 10 से 20 युवक अचानक पहुंचे और उनके भाई की तलाश करने लगे. इसी दौरान बड़े भाई के साथ मारपीट की गई.सूचना मिलने पर जब सद्दाम कपाली से वहां पहुंचे, तो युवक भागने लगे. आरोप है कि पीछा करने के दौरान चना वसीम और उसके साथ मौजूद 3 से 4 युवकों ने मस्जिद के पास फायरिंग कर दी. सद्दाम के मुताबिक, आरोपियों ने उनके भतीजे पर भी पिस्टल तान दी.इसी दौरान साकिब नूर को गोली लग गई, जबकि बचाव के लिए पहुंचे परवेज भी गोली लगने से घायल हो गए . हालांकि, इस पूरे मामले में अब तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. ऐसे में फायरिंग और घटना के अन्य पहलुओं की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी. फिलहाल दो युवकों के घायल होने के बाद इलाके में तनाव और घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट