Date: 19/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
व्यवसायी के बंगले में 19 साल से तैनात निजी गार्ड की संदिग्ध मौत, मुआवजे की मांग पर परिजनों का हंगामा
6/18/2026 11:59:31 AM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद के एक व्यवसायी के बंगले में पिछले 19 वर्षों से निजी गार्ड के रूप में कार्यरत 45 वर्षीय अनिल कुमार सिंह की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने शव उठाने से मना कर दिया और बंगले के बाहर विरोध जताया। सूचना मिलने पर पुलिस, श्रम विभाग और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गया है। मृतक अनिल कुमार सिंह धनबाद के ठाकुर कुल्ही क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहते थे, जबकि मूल रूप से बिहार के आरा के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतक के परिजनों कमलेश सिंह अनुसार अनिल करीब 20 वर्षों से व्यवसायी जितेंद्र कुमार अग्रवाल के बंगले में निजी गार्ड के रूप में कार्यरत थे और चौबीसों घंटे ड्यूटी पर रहते थे। बीती रात बंगले में ही उनकी मौत हो गई, जिसकी सूचना परिजनों को देर से मिलने का आरोप लगाया जा रहा है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि काम के दौरान हुई मौत के बावजूद मालिक की ओर से किसी प्रकार के मुआवजे की घोषणा नहीं की गई, जिससे परिवार में आक्रोश है। परिजनों ने उचित मुआवजा और न्याय की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि मौत के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं श्रम निरीक्षक ऋषि कुमार प्रजापति ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर नियमों के तहत मुआवजे की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। फिलहाल प्रशासन की ओर से परिजनों और बंगले के मालिक के बीच वार्ता कर समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के मुआवजे पर विवाद, परिजनों ने सरकारी लाभों के बंटवारे पर उठाए सवाल
#
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, फर्जी DRM कर्मचारी बन लाखों रुपये ऐंठने वाला गिरफ्तार
#
नेत्र सहायक पर महिला सफाई कर्मी से अश्लील हरकत का गंभीर आरोप
#
गैरेज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो बाइक और स्कूटी हुई जलकर क्षतिग्रस्त
#
बिलौटी कांड को लेकर फोरलेन जाम, पुलिस प्रशासन के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
इबोला वायरस को लेकर अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग, अस्पतालों में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
OTT पर रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगे राजकुमार राव
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अचानक ब्लास्ट हुआ AC, पूर्व IAS धनेंद्र कुमार की हुई मौत