Jamshedpur : रात के समय घाट और मंदिर परिसर अंधेरे में डूबा रहता है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सुरक्षा की दृष्टि से परेशानी होती है। घाट पर आने-जाने वाले रास्ते भी अंधेरे के कारण असुरक्षित महसूस होते हैं। स्थानीय लोगों और मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं का कहना है कि कई बार प्रशासन और संबंधित एजेंसियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं निकला है। बड़ौदा घाट खरकई नदी किनारे स्थित है और छठ पूजा के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु अर्घ्य देने आते हैं। रोशनी की व्यवस्था न होने से व्यवस्था बनाए रखना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय नागरिकों और समाजसेवी संगठनों की मांग है कि जल्द से जल्द इन हाई मास्ट लाइटों की मरम्मत कराई जाए या नई व्यवस्था की जाए, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पूजा-अर्चना कर सकें और घाट क्षेत्र सुरक्षित रहे।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
सम्बंधित खबरें
ट्रेंडिंग न्यूज़