Date: 10/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अर्जुन मुंडा के आवास पर काली पूजा का महाप्रसाद, नेताओं और श्रद्धालुओं का लगा तांता...

11/10/2026 4:38:16 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Jamshedpur : आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पैतृक आवास पर मां काली की पूजा के पावन अवसर पर महाभोग और महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस धार्मिक कार्यक्रम में पूजा-अर्चना और आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। कार्यक्रम में विधायक, सांसद, पूर्व मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस अवसर पर अर्जुन मुंडा और उनकी पत्नी मीरा मुंडा ने सभी आगंतुकों का स्वागत और मुलाकात किया। आवास परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।  कोल्हान समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लोग यहां पहुंचते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, सांसद ढुल्लु महतो ने कहा की हर साल महाप्रसाद ग्रहण ग्रहण करने के लिए अर्जुन मुंडा जी के आवास पहुंचते हैं, साथ ही इस मौके पर लोगों के साथ मुलाकात भी हो जाता हैं।

 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट