Date: 28/09/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अपराध नियंत्रण और शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस एक्शन मोड में, चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान ,संदिग्ध गतिविधियों पर  नजर ....

9/27/2026 4:32:06 PM IST

26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण और शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। मरीन ड्राइव स्थित महाराणा प्रताप गोलचक्कर पर पुलिस ने दिन के समय एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर सघन जांच की गई। पुलिस ने वाहनों के कागजात, संदिग्ध गतिविधियों और आने-जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी। चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों और लोगों की भी जांच की गई, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शहर में अपराध पर अंकुश लगाने और आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। खासकर प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ाई जा रही है। मरीन ड्राइव जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर अचानक हुई पुलिस चेकिंग से वाहन चालकों के बीच भी हड़कंप और सतर्कता देखने को मिली। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों को साफ संदेश दिया गया कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।
फिलहाल पुलिस की ओर से वाहन जांच अभियान जारी है और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा  की रिपोर्ट


सम्बंधित खबरें

# छेड़छाड़ और मारपीट को लेकर भुईयां समाज ने पीड़िता को न्याय दिलाने की प्रशासन से लगाई गुहार....
# अपराधियों ने फोरलेन निर्माण साइट पर रोलर में लगाई आग, पुलिस से मुठभेड़ के बाद अपराधी भागे , गिरफ्तारी के लिए चल रही है  छापेमारी ...
# पुलिस ने  नकली और अवैध सिगरेट की बड़ी खेप बरामद किया , पिकअप  वाहन में 4.08 लाख सिगरेट जब्त....
# एंटी क्राइम चेकिंग में पकड़े गए में 20 वाहन, सिटी सेंटर और बैंक मोड़ में विशेष अभियान,ट्रैफ़िक डीएसपी ने संभाला मोर्चा 
# एसएसपी प्रभात कुमार ने कई थाना प्रभारियों को किया इधर से उधर, ब्रजकिशोर सिंह को सौपा कालू बथान ओपी का कमान,अभिषेक बने घनुड़ीह प्रभारी