Date: 21/11/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

महिला की अश्लील तस्वीर वायरल करने और ब्लैकमेलिंग का आरोप, लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

11/20/2026 1:19:28 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :  बिस्टुपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने और उसे ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है। असम के गुवाहाटी की रहने वाली पीड़ित महिला ने अमित विश्वकर्मा नामक युवक पर उसकी अश्लील तस्वीर वायरल करने, धमकी देने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर महिला और कुछ अन्य लोगों ने युवक को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पीड़ित महिला का आरोप है कि युवक लगातार उसे परेशान कर रहा था। उसकी अश्लील तस्वीरों को वायरल करने के साथ-साथ उसे धमकियां भी दी जा रही थीं। महिला ने युवक पर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। घटना के बाद पीड़िता और कुछ लोगों ने युवक को पकड़ लिया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को अपने साथ थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट |
 


सम्बंधित खबरें

# मुखिया पति पर जानलेवा हमले का फरार आरोपी भगोड़ा घोषित,बाघमारा पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार
#
अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप
 

#
निरसा में चोरों का आतंक! मोबाइल दुकान की दीवार में सेंधमारी कर 40-50 एंड्रॉयड मोबाइल उड़ाए, CCTV के तार काटकर कैमरों पर बांधी प्लास्टिक
 

# पुलिस को बड़ी सफलता: ई-चालान और कैशबैक के नाम पर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार
#
राजपुरा ओसीपी में कोयला चोरों का दुस्साहस! सुरक्षा कर्मी पर डंडे और मुक्कों से हमला, विरोध में मजदूरों ने ठप कराया उत्पादन; बीसीकेयू की पूरे परियोजना को बंद करने की चेतावनी