Date: 21/11/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप
 

11/20/2026 1:19:28 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : मुंगेर में सुबह शौच के लिए घर से निकले एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शामपुर थाना क्षेत्र के लोहची नाकी गांव में करीब 55 वर्षीय रंगलाल मंडल गंभीर रूप से घायल अवस्था में धान के खेत में मिले। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही तीन लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। घायल को इलाज के लिए बरियारपुर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश और आपसी विवाद की भी बात सामने आ रही है। वहीं, खड़गपुर डीएसपी ने मामले की जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।  मुंगेर मे शामपुर थाना क्षेत्र के लोहची नाकी गांव में एक अधेड़ की मौत के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान करीब 55 वर्षीय रंगलाल मंडल के रूप में हुई है।परिजनों के मुताबिक, रंगलाल मंडल शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे शौच के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोग उनकी तलाश में निकले। इसी दौरान गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर एक धान के खेत में वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले।परिजनों का आरोप है कि रंगलाल मंडल के साथ गांव के ही तीन लोगों ने मारपीट की थी। बताया जा रहा है कि घायल अवस्था में मिलने पर उन्होंने परिजनों को दो-तीन लोगों के नाम भी बताए थे। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए बरियारपुर अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका भी जताई जा रही है। बताया जाता है कि करीब चार साल पहले रंगलाल मंडल के बेटे को लेकर नितीश कुमार और नीरज कुमार के साथ विवाद हुआ था। वहीं, राशन डीलर के साथ लेनदेन को लेकर भी विवाद की चर्चा है। हालांकि, इन विवादों का अधेड़ की मौत से कोई सीधा संबंध है या नहीं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस परिजनों के आरोपों के साथ-साथ घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। खड़गपुर डीएसपी अभय कुमार ने जांच के बाद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।फिलहाल, रंगलाल मंडल की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह और पूरी घटना का खुलासा हो सकेगा।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट |  


सम्बंधित खबरें

# मुखिया पति पर जानलेवा हमले का फरार आरोपी भगोड़ा घोषित,बाघमारा पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार
#
निरसा में चोरों का आतंक! मोबाइल दुकान की दीवार में सेंधमारी कर 40-50 एंड्रॉयड मोबाइल उड़ाए, CCTV के तार काटकर कैमरों पर बांधी प्लास्टिक
 

# पुलिस को बड़ी सफलता: ई-चालान और कैशबैक के नाम पर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार
#
राजपुरा ओसीपी में कोयला चोरों का दुस्साहस! सुरक्षा कर्मी पर डंडे और मुक्कों से हमला, विरोध में मजदूरों ने ठप कराया उत्पादन; बीसीकेयू की पूरे परियोजना को बंद करने की चेतावनी
 

# महिला की अश्लील तस्वीर वायरल करने और ब्लैकमेलिंग का आरोप, लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा