Date: 21/11/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राजपुरा ओसीपी में कोयला चोरों का दुस्साहस! सुरक्षा कर्मी पर डंडे और मुक्कों से हमला, विरोध में मजदूरों ने ठप कराया उत्पादन; बीसीकेयू की पूरे परियोजना को बंद करने की चेतावनी
11/20/2026 1:19:28 PM IST
30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद के निरसा स्थित ईसीएल मुगमा एरिया की राजपुरा ओसीपी में कोयला तस्करों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। कोयला चोरी रोकने की कीमत एक सुरक्षा कर्मी को मार खाकर चुकानी पड़ी। शुक्रवार की सुबह मोटरसाइकिल से ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षा कर्मी दिलीप सतनामी पर एक महिला और पुरुष ने कथित तौर पर डंडे और मुक्कों से हमला कर दिया। हमले में सुरक्षा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गुस्साए मजदूरों ने परियोजना का उत्पादन ठप करा दिया है। वहीं, बीसीकेयू ने साफ चेतावनी दी है कि आरोपियों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे राजपुरा परियोजना को बंद करा दिया जाएगा। दरअसल, शुक्रवार की अहले सुबह करीब 6 बजे राजपुरा ओसीपी से मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकल रहे सुरक्षा कर्मी दिलीप सतनामी को दो लोगों ने कथित तौर पर घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि महिला और पुरुष ने उन्हें डंडे तथा मुक्कों से बेरहमी से पीटा। इस हमले में दिलीप सतनामी के शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कोयला चोरी रोकने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसी दौरान सुरक्षा कर्मी पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया और फिर उनके साथ मारपीट की गई। हालांकि, छेड़छाड़ के आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। घटना की खबर फैलते ही राजपुरा परियोजना में काम करने वाले सुरक्षा कर्मियों और मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा। विरोध में सुबह से ही परियोजना का उत्पादन बंद करा दिया गया। मौके पर पहुंचे बीसीकेयू के कोलियरी सचिव खोखन रविदास ने प्रबंधन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि राजपुरा परियोजना में कोयला तस्करों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब मजदूरों और सुरक्षा कर्मियों पर सीधे हमले किए जा रहे हैं। पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से हमलावरों के हौसले बुलंद हैं। बीसीकेयू ने दो टूक कहा है कि जब तक राजपुरा प्रबंधन और गल्फरबाड़ी ओपी पुलिस आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो केवल उत्पादन ही नहीं, बल्कि पूरी परियोजना को बंद करा दिया जाएगा। वहीं, कोलियरी प्रबंधक संजीव चंद्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा कर्मी के साथ दो लोगों ने मारपीट की है। आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। गौरतलब है कि गुरुवार को ही निरसा की राजा कोलियरी में सीआईएसएफ की टीम पर पथराव और मोटरसाइकिल छीनने की घटना सामने आई थी। अब राजपुरा ओसीपी में सुरक्षा कर्मी पर हमले ने ईसीएल की सुरक्षा व्यवस्था को एक बार फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है। लगातार हो रही घटनाएं सवाल उठा रही हैं कि आखिर कोयला तस्करों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? क्या ईसीएल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है? फिलहाल, मारपीट के विरोध में राजपुरा ओसीपी का उत्पादन ठप है और अब सबकी निगाहें प्रबंधन तथा पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मुखिया पति पर जानलेवा हमले का फरार आरोपी भगोड़ा घोषित,बाघमारा पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार
#
अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप
#
निरसा में चोरों का आतंक! मोबाइल दुकान की दीवार में सेंधमारी कर 40-50 एंड्रॉयड मोबाइल उड़ाए, CCTV के तार काटकर कैमरों पर बांधी प्लास्टिक
#
पुलिस को बड़ी सफलता: ई-चालान और कैशबैक के नाम पर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार
#
महिला की अश्लील तस्वीर वायरल करने और ब्लैकमेलिंग का आरोप, लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धनबाद में कुबेर होटल की बाउंड्री तोड़ने पर बवाल, बार एसोसिएशन ने प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल
#
चांदी की बड़ी खेप पकड़ी गई, 14.835 किलो आभूषण के साथ युवक हिरासत में...
#
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी और सरकारी जमींन पे बनाने की है योजना
#
सब्जी मार्केट में दो सांडो के बीच हुई जबरजस्त लड़ाई, मची अफरा तफरी
#
बागबेडा स्थित प्रसिद्ध छठ घाट का आज सुभाष युवा मंच और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।