Date: 24/11/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तेज रफ्तार ट्रक का कहर, दो फुटबॉल खिलाड़ियों की मौत, तीसरा गंभीर घायल..
11/24/2026 12:32:54 PM IST
34
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamui :
जमुई जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ककनचोर स्थित काजू बगान के पास सोमवार की देर शाम 7:00 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो फुटबाल खिलाड़ी की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। इसके बाद घटना स्थल पर पहुंची मोहनपुर थाना की पुलिस द्वारा ट्रक को जब्त कर घायल युवक को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया गया, जबकि मृतक दोनों फुटबाल खिलाड़ियों के शव को सदर अस्पताल लाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी की गई है। मृतक की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के कसैया गांव निवासी तालो टुड्डू के 16 वर्षीय पुत्र दिनेश टुड्डू और पूरण मुर्मू के 20 वर्षीय पुत्र रवीन मुर्मू के रूप में हुई है, जबकि रामजी मुर्मू के पुत्र शिवशंकर मुर्मू घायल हुए हैं। बताया जाता है कि एक ही बाइक पर सवार होकर तीनों फुटबाल मैच खेलने बरहट गया था। फुटबाल मैच खेलने के बाद लौटते समय देर शाम हो गई और तीनों बाइक से ही अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही ककनचोर स्थित काजुबागन मोड़ के पास बाइक पहुंची, इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने तीनों को अपने चपेट में ले लिया। जिससे दो फुटबाल खिलाड़ी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ट्रक को जब्त कर दुर्घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इधर एक साथ एक ही गांव के दो लोगों की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल होने लगा। परिवार वालों के चीख- चीत्कार से सदर अस्पताल का पूरा माहौल गमगीन बना रहा। परिवार वालों के साथ- साथ पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। पुत्र की मौत ने मां- पिता व अन्य स्वजन का बुरा हाल कर दिया।
जमुई से कोयलांचल लाइव के लिए पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
राजापुर आउटसोर्सिंग की ब्लास्टिंग या लोगों की जान से खिलवाड़? घरों में गिरे पत्थर, तीन घायल!
#
कार को बचाने में हुआ भीषण हादसा, ट्रक में जिंदा जला चालक, सुबह मिला नर कंकाल!
#
आदित्यपुर में आधी रात खूनी संघर्ष, दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस की देरी पर उठे सवाल!
#
अब बाइक नहीं पेट्रोल चुरा रहे चोर, मुंगेर की चोरी का वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान!
#
घाघीडीह जेल में आधी रात को प्रशासन की बड़ी छापेमारी, डीसी-एसएसपी ने भारी बल के साथ खंगाला चप्पा-चप्पा!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नगर आयुक्त के खिलाफ पत्रकारों का मोर्चा, थाने में लिखित शिकायत; आज सड़क पर उतरेंगे पत्रकार..
#
कतरास लिलौरी रेलवे फाटक के हाइट गेट से टकराई कार, भीषण आग लगने से जलकर खाक, बाल-बाल बचे सवार...
#
नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार...
#
फर्जी APK फाइल भेजकर ठगी करने वाले 4 शातिर ठग गिरफ्तार, 2.20 लाख नकद समेत भारी मात्रा में गैजेट्स बरामद
#
रूस ने जेट फ्यूल के निर्यात पर लगाया रोक, दुनिया के एविएशन सेक्टर पर असर की आशंका