Date: 24/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आदित्यपुर में आधी रात खूनी संघर्ष, दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस की देरी पर उठे सवाल!

11/24/2026 12:32:54 PM IST

38
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : सरायकेला खरसावां (झारखंड) 24 नवंबर 2026 आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर चार में आधी रात 11: 30 में आपसी विवाद को लेकर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोड नंबर चार स्थित एक रूई दुकान के पास दो व्यक्तियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद मारपीट और चाकूबाजी में बदल गया। बताया जाता है कि पहले एक व्यक्ति ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद दूसरे व्यक्ति ने भी उस पर चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने आरआईटी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। फिलहाल दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
 
 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा  की रिपोर्ट