Date: 24/11/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कार को बचाने में हुआ भीषण हादसा, ट्रक में जिंदा जला चालक, सुबह मिला नर कंकाल!
11/24/2026 12:32:54 PM IST
41
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gumla :
गुमला शहर के कार्तिक उरांव कॉलेज के समीप पालकोट रोड पर मंगलवार की मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से जा टकराया। टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरा ट्रक जलकर राख हो गया और चालक की भी आग में जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर चालक का केवल नर कंकाल बचा मिला। मृत चालक की पहचान पंकज कुमार (35), निवासी नावली लालपुर, थाना रक्सौली, जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ट्रक राउरकेला से छड़ लेकर अलीगढ़ जा रहा था। कार को बचाने के क्रम में चालक ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक बिजली पोल से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक चालक ने गुमला थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था। चालक भी आग की चपेट में आकर दम तोड़ चुका था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मंगलवार सुबह घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और हादसे का वीभत्स दृश्य देखकर सहम गए। पुलिस ने सड़क पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और यातायात को नियंत्रित किया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।
गुमला से कोयलांचल लाइव के लिए अमित राज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
राजापुर आउटसोर्सिंग की ब्लास्टिंग या लोगों की जान से खिलवाड़? घरों में गिरे पत्थर, तीन घायल!
#
आदित्यपुर में आधी रात खूनी संघर्ष, दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस की देरी पर उठे सवाल!
#
अब बाइक नहीं पेट्रोल चुरा रहे चोर, मुंगेर की चोरी का वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान!
#
घाघीडीह जेल में आधी रात को प्रशासन की बड़ी छापेमारी, डीसी-एसएसपी ने भारी बल के साथ खंगाला चप्पा-चप्पा!
#
तेज रफ्तार ट्रक का कहर, दो फुटबॉल खिलाड़ियों की मौत, तीसरा गंभीर घायल..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नगर आयुक्त के खिलाफ पत्रकारों का मोर्चा, थाने में लिखित शिकायत; आज सड़क पर उतरेंगे पत्रकार..
#
कतरास लिलौरी रेलवे फाटक के हाइट गेट से टकराई कार, भीषण आग लगने से जलकर खाक, बाल-बाल बचे सवार...
#
नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार...
#
फर्जी APK फाइल भेजकर ठगी करने वाले 4 शातिर ठग गिरफ्तार, 2.20 लाख नकद समेत भारी मात्रा में गैजेट्स बरामद
#
रूस ने जेट फ्यूल के निर्यात पर लगाया रोक, दुनिया के एविएशन सेक्टर पर असर की आशंका