Date: 30/11/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बेजड़ा बालू घाट पर अवैध कारोबार के आरोपों से गरमाई सियासत, ढुल्लू महतो के निशाने पर अरूप चटर्जी; वसूली और वर्चस्व पर छिड़ा घमासान!
11/29/2026 3:42:09 PM IST
29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद का बेजड़ा बालू घाट इन दिनों अवैध कारोबार के आरोपों और राजनीतिक घमासान का नया अखाड़ा बन गया है। कुछ दिन पहले तक बालू की बढ़ी कीमतों और कथित अवैध खनन के खिलाफ आंदोलन करने वाले निरसा विधायक अरूप चटर्जी अब खुद सांसद ढुल्लू महतो के निशाने पर हैं। बेजड़ा घाट पर वैध चालान की आड़ में बिना नंबर प्लेट, फर्जी रजिस्ट्रेशन और ओवरलोडिंग वाले ट्रैक्टरों के परिचालन का आरोप है। हैरानी की बात यह है कि इन ट्रैक्टरों को नाबालिग चालकों द्वारा चलाए जाने की भी शिकायत सामने आई है। पुलिस की औचक कार्रवाई में कई ट्रैक्टर पकड़े गए हैं। वहीं, बालू के स्टॉक के पास लहराता लाल झंडा भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच सांसद ढुल्लू महतो ने विधायक अरूप चटर्जी पर रंगदारी और वसूली समेत कई गंभीर आरोप लगाकर सियासी विवाद को और हवा दे दी है। दरअसल, बेजड़ा बालू घाट का विवाद उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने अवैध बालू खनन और बालू की बढ़ी कीमतों के विरोध में पूर्वी टुंडी थाना का घेराव किया था। आंदोलन के कारण बालू की आपूर्ति प्रभावित हुई और आम लोगों के निर्माण कार्यों पर भी असर पड़ा। लेकिन अब बालू का वैध चालान शुरू होने के बाद घाट पर नई तरह की अनियमितताओं के आरोप सामने आ रहे हैं। आरोप है कि बेजड़ा घाट पर बिना नंबर प्लेट और फर्जी रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टर धड़ल्ले से चल रहे हैं। निर्धारित क्षमता से अधिक बालू लादकर वाहनों का परिचालन किया जा रहा है। सबसे गंभीर बात यह कि कुछ ट्रैक्टरों को नाबालिगों द्वारा चलाए जाने की भी शिकायत है। इन शिकायतों के बाद पूर्वी टुंडी थाना पुलिस ने औचक जांच की। जांच के दौरान वाहनों में कई तरह की गड़बड़ियां सामने आने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। अब ट्रैक्टर मालिक अपने वाहनों के कागजात सही साबित करने के लिए थाने के चक्कर लगा रहे हैं। इसी बीच बालू स्टॉक के पास लगा लाल झंडा भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे लेकर घाट पर राजनीतिक प्रभाव और वर्चस्व को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन केवल ट्रैक्टरों की जांच तक कार्रवाई सीमित रखता है या बालू घाट पर चल रही कथित अनियमितताओं की तह तक पहुंचता है। इधर, बेजड़ा बालू घाट का मामला अब प्रशासनिक कार्रवाई से आगे बढ़कर सियासी जंग में तब्दील हो गया है। धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी पर सीधा हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सांसद ढुल्लू महतो ने अरूप चटर्जी पर रंगदारी वसूलने, पैसे के लिए आंदोलन करने और जमीनों पर कब्जा करने की राजनीति करने का आरोप लगाया। सांसद का दावा है कि जो विधायक कई दिनों तक बालू के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, अब बालू के ढेर पर झंडा लगाकर प्रति गाड़ी एक हजार रुपये की वसूली कर रहे हैं। इसी कारण बालू आंदोलन समाप्त कर दिया गया। सांसद ने कोयला खदानों में कथित अवैध गतिविधियों को लेकर भी विधायक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधायक अब कोयला खदानों के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं, जबकि उनके घर के पीछे ही कोयला खदान है और वहां हो रही कथित कोयला चोरी की जानकारी नहीं होना सवाल खड़े करता है। इतना ही नहीं, सांसद ने शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के मुद्दे पर हुए आंदोलन को लेकर भी जांच की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ शिक्षकों से ट्रांसफर और पोस्टिंग के नाम पर पैसे लिए गए हैं। सांसद ने इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। फिलहाल बेजड़ा बालू घाट पर एक तरफ अवैध कारोबार और नियमों की अनदेखी के आरोप हैं, तो दूसरी तरफ राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि बालू घाट पर कथित वसूली और अनियमितताओं की सच्चाई क्या है? क्या प्रशासन इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेगी? और सांसद के गंभीर आरोपों पर निरसा विधायक अरूप चटर्जी क्या जवाब देंगे? अब सबकी नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई और दोनों नेताओं के सियासी जवाब पर टिकी है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एआई से फर्जी कमेंट वायरल कर छवि खराब करने की साजिश! झामुमो नेता अभिषेक सिंह साइबर थाने में करेंगे शिकायत
#
निरसा की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, विधायक अरूप चटर्जी ने किया निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन!
#
परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस का विरोध तेज, आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग; झामुमो समेत इंडिया गठबंधन से एकजुट होने की अपील!
#
राज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी 'मन की बात'! पीएम मोदी ने दिया नशामुक्त समाज और स्वस्थ जीवन का संदेश..
#
संथाली भाषा को मिले प्रथम राजभाषा का दर्जा! दुखनी सोरेन के नेतृत्व में आंदोलन का ऐलान!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
4000 करोड़ की रामायण से 109 साल पुरानी ‘लंका दहन’ तक, जानिए पहली रामायण फिल्म की कहानी
#
आज अपने गृह जिला मुंगेर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कल्याणपुर पहुँचकर 11 लाख 11 हजार 111 दीपों के दीपोत्सव के साक्षी बनेंगे ।
#
जमीन पर कब्जा और रास्ते पर पहरा, न्याय के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहा परिवार
#
महागठबंधन की दिल्ली रैली से डरी भाजपा : स्वास्थ्य मंत्री
#
भाजपा ने धनबाद विधायक राज सिन्हा को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ...........