Date: 05/11/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भाजपा ने धनबाद विधायक राज सिन्हा को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ...........
11/4/2026 5:01:00 PM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:
भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा आगामी महत्वपूर्ण कार्यक्रम लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को सफल बनाने के लिए झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा को जमशेदपुर ग्रामीण एवम महानगर का जिला का प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के निर्वहन हेतु विधायक राज सिन्हा दिनांक 03 नवंबर 2026 से ही जमशेदपुर में प्रवास कर रहे हैं। वे कार्यक्रम की व्यापक सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पार्टी के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क एवं समन्वय स्थापित कर संगठनात्मक तैयारियों को गति दे रहे हैं। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र केवल शासन व्यवस्था नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संवैधानिक मूल्यों की आत्मा है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने वाली प्रवृत्तियों के विरुद्ध जनता की आवाज बुलंद करना आज समय की मांग है। भाजपा का यह अभियान लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने और जनता के अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता, समर्पण और जनसंपर्क के बल पर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया जाएगा। पार्टी का उद्देश्य केवल विरोध दर्ज कराना नहीं, बल्कि जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जनता के हितों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा होना है। कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई प्रत्येक जिम्मेदारी उनके लिए सेवा, समर्पण और जनहित के प्रति का अवसर है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि लोकतंत्र की रक्षा, जनहित की आवाज और संगठन की मजबूती ही हमारा संकल्प है। जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता की भागीदारी से लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ कार्यक्रम को एतिहासिक सफल बनाया जाएगा।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
.
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- बारामुड़ी खटाल उजाड़ने की कोशिश हुई तो होगी आर-पार की लड़ाई, अधिकारियों को दी खुली चेतावनी
#
आशियाना बचाने के लिए जन आंदोलन तेज,पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज पहुंचे धनबाद,समाजसेवी कारू यादव ने प्रशासन से लगाई गुहार
#
खटाल बचाने के लिए जन आंदोलन, बोले लोग- किसी भी कीमत पर नहीं उजड़ने देंगे आशियाना
#
शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग में भ्रष्टाचार का आरोप, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे विधायक अरूप चटर्जी!
#
रविंद्र राय का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, एसआईआर और वोट चोरी के आरोपों पर घेरा...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जमशेदपुर में अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस का शिकंजा, छापेमारी में 4 गिरफ्तार; नकदी और लॉटरी-सट्टे का सामान बरामद....
#
750 करोड़ के कथित GST फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी के कई ठिकानों पर छापेमारी , मचा हड़कंप....
#
सुबह-सुबह शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बचे, चेन छिनतई के दौरान वारदात का आरोप
#
जिउतिया पर स्वर्णरेखा में डूबी बच्ची का शव बरामद, परिवार में मचा कोहराम.....
#
SIR के खिलाफ इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग....