Date: 09/07/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चीन में कोविड 19 के लगातार बढ़ते मामले से एशियाई गेम्स 2022 स्थगित ,साइना को मिल सकता है लाभ, सानिया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें 

07-05-2022 13:06:53 IST

7407
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने 19वें एशियाई खेलों को स्थगित कर दिया है जिसे ओलंपिक के बाद दूसरा सबसे बड़ा खेल आयोजन माना जाता है। एशियन गेम्स 2022 जो कि 10 से 25 सितंबर के बीच चीन के हांगझोऊ में खेला जाना था,कोविड-19 के चलते एशिया की ओलंपिक काउंसिल ने इसे 2023 तक स्थगित करने का फैसला लिया है। बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को एक और मौका मिल गया है। वहीं, एशियन गेम्स में आखिरी बार प्रतिनिधित्व करने की सोच रहे सानिया मिर्जा और तीरंदाज तरुणदीप राय के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। अभी नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है।चीन में कोविड-19 महामारी के कई मामले सामने आए हैं, जिसके चलते और भी कुछ बड़े इवेंट्स स्थगित करने पड़े हैं।शंघाई में प्रत्येक दिन रिकॉर्ड संख्या में मामले आ रहे हैं जो कि मेजबान शहर हांगजो से अधिक दूर नहीं है।पूर्व कार्यक्रम के अनुसार इन खेलों का आयोजन शंघाई से लगभग 175 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित झेजियांग प्रांत की राजधानी हांगजो में 10 से 25 सितंबर के बीच किया जाना था।चीनी स्टेट मीडिया ने एशियन गेम्स 2022 के स्थगित होने की खबर को कन्फर्म किया है, हालांकि इसके पीछे की वजह नहीं बताई है।

कोयलांचल लाइव डेस्क