Date: 10/05/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

उकसाने से बाज नहीं आ रहा चीन, ताइवान की सीमा में फिर घुसे 51 चीनी युद्धक विमान

19-08-2022

7376
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited by -Doli Kumari 
 
ताइवान : चीन और ताइवान के बीच खड़ा हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताइवान ने एक बार फिर चीनी विमानों के उसकी सीमा में घुसपैठ का आरोप लगाया है। ताइवानी अधिकारियों ने दावा किया कि 51 चीनी युद्धपोतों, 6 वॉरशिप्स और 25 चीनी लड़ाकू बमवर्षक ने एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (ADIZ) को तोड़ दिया है। वही अधिकारियों कहना है की चीनी के विमानों ने देश के पूर्व इलाके के ऊपर से उड़ान भरी है। जो ताइवान की सीमा के पास से जिन 25 युद्धक विमानों ने उड़ान भरी, उनमें 12 सुखोई एसयू -30 लड़ाकू जेट, 6 शेनयांग जे-16 लड़ाकू जेट, 4 चेंगदू जे-10 लड़ाकू जेट, 2 जियान एच-6 बमवर्षक और एक शानक्सी Y-8 इलेक्ट्रॉनिक युद्धक विमान शामिल हैं। वहीं, ताइवान की ओर से इसे लेकर रेडियो वार्निंग जारी की गई। साथ ही घुसपैठ पर नजर रखने के लिए वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली को अलर्ट कर दिया गया है। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क