Date: 05/05/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तुर्की में एक बार फिर पकड़ा गया इजराइली जासूस
10/3/2025 4:16:40 PM IST
7487
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
तुर्की में इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद का एक एजेंट पकड़ा गया है. तुर्की की राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी (MIT) ने इस्तांबुल के मुख्य लोक अभियोजन कार्यालय और इस्तांबुल पुलिस के आतंकवाद विरोधी विभाग के साथ मिलकर इस बड़े ऑपरेशन को पूरा किया।
मोसाद के इस एजेंट का नाम है-सेरकान चिचेक. जांच में सामने आया है कि चिचेक इजराइल के ऑनलाइन ऑपरेशन सेंटर के सदस्य फैसल रशीद के संपर्क में था. राशीद ने चिचेक को एक खास काम दिया, जिसमें उसे एक फिलिस्तीनी एक्टिविस्ट पर नजर रखने के लिए कहा गया, जो इजराइल की मध्य-पूर्व नीति का विरोध करता था।
कर्ज के बोझ तले बदला असली नाम
जांच में यह भी पता चला कि सच्चा नाम मुहम्मद फतीह केलेस होने के बावजूद चिचेक ने अपने बड़े व्यापारिक कर्जों की वजह से नाम बदल लिया. नाम बदलने के बाद उसने अपना व्यापार छोड़ दिया और 2020 में पैंडोरा डिटेक्टिव एजेंसी की स्थापना की. इसके बाद वह निजी जासूस के रूप में काम करने लगा.
इस दौरान उसने मुसा कुस और वकील तुग्रुलहान डिप से मुलाकात की। मुसा कुस, जो वर्तमान में इज़राइल के लिए जासूसी करने के आरोप में जेल में है, ने पब्लिक रिकॉर्ड से निजी डेटा हासिल करने में चिचेक और उसके सहयोगियों की मदद की. चिचेक ने अपनी जासूसी गतिविधियों में मुसा कुस और तुग्रुलहान डिप दोनों के साथ काम किया।
WhatsApp के जरिए मोसाद से संपर्क
चिचेक के जासूस बनने के बाद, मोसाद के एजेंटों ने उसकी ओर ध्यान दिया. 31 जुलाई को फैसल राशीद ने खुद को विदेश के एक लॉ फर्म का कर्मचारी बताकर चिचेक से WhatsApp पर संपर्क किया.
राशीद ने चिचेक को बसाक्षेहिर में रहने वाले फिलिस्तीनी एक्टिविस्ट पर चार दिन की निगरानी करने का काम दिया. इसके बदले में राशीद ने 1 अगस्त को उसे क्रिप्टोकरेंसी में 4,000 डॉलर का भुगतान किया.9 साल की सजा काट रहा है, चिचेक ने राशीद का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया.
तुर्की में मोसाद क्यों एक्टिव हुआ?
इस घटना के बाद तुर्की में गंभीर चिंता बढ़ गई है. वजह ये है कि तुर्की लंबे समय से हमास और फिलिस्तीन का समर्थन करता रहा है. अब अगर मोसाद तुर्की में अपने ऑपरेशन तेज करता है, तो देश में अराजकता फैलने का खतरा है.
कुछ लोग इसे राष्ट्रपति एर्दोआन की आंख खोलने वाला खुलासा मान रहे हैं. तुर्की और इज़राइल के बीच व्यापारिक रिश्ते काफी मजबूत हैं. इज़राइल का तेल और गैस भी तुर्की के रास्ते होकर गुजरता है. ऐसे में मोसाद का तुर्की में सक्रिय होना इस रिश्ते के लिए भी चिंता का विषय बन सकता है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा- इनको समझौता करना...
#
दुबई के कुनाफ़ा चॉकलेट के चक्कर में महंगा हुआ पिस्ता
#
इंटरव्यू के दौरान रिपोर्टर पर भड़के ट्रंप, कहा मैं रेपिस्ट नहीं हूं...
#
प्रेस डिनर हमले से पहले ट्रंप की सेक्रेटरी ने दिया था बयान, शॉट्स विल बी फायर्ड....
#
मुश्किलों में घिरी नेपाल की बालेन सरकार, दो मंत्रियों का इस्तीफा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन, नदियों के संरक्षण और जल समानता पर हुआ मंथन
#
खाड़ी देशों में युद्ध की खबरों और गैस के किल्लत की चर्चा के बीच इंडक्शन चूल्हे की तेजी से बढ़ी मांग
#
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आदर्श आचार संहिता लागू
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
ब्राउन शुगर बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग