Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कार पर चली गोली, राजू झा की मौत, एक घायल
01-04-2023 22:14:26 IST
7604
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
बर्दवान/पानागढ़- पूर्व बर्दवान जिले के शक्तिगढ़ थाना अंतर्गत लेगचा हब के पास दो नंबर हाईवे के किनारे पौने आठ बजे के करीब कोलकाता गामी खड़ी एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार में शनिवार को देर शाम अज्ञात बदमाशों द्वारा चलाई अंधाधुन गोली बारी में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। घायल को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है. इस फायरिंग में एक की मौत की पुष्टि पुलिस ने की है .बताया जाता है कि एक मृतक व्यक्ति की पहचान राजू झा के रूप में की गई है.घटनास्थल पर पूर्व बर्दवान जिला पुलिस अधीक्षक कामनाशीष सेन मौके वारदात पर पहुंच रहे हैं .घटना को अंजाम देने के बाद उक्त कार में सवार होकर बदमाश कोलकाता की तरफ फरार हो गए.स्थानीय लोगों ने बताया की हमलावर नीले रंग की एक कार में आए थे. आदि लेगचा दुकान के सामने ही उक्त घटना घटी है. सड़क के किनारे सफेद रंग की कार में सवार राजू झा और एक व्यक्ति पर करीब पांच से छह गोली बदमाशों ने फायरिंग कर फरार हो गए है.घटना के बाद दोनों युवको को अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया है. जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है. बताया जाता है कि शक्तिगढ़ के घटी इस घटना को लेकर जिला पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. वहीं पालशीट टोल प्लाजा में भी उक्त कार की शिनाख्त की जा रही है. मौके वारदात पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्याण सिन्हा राय पहुंच गए हैं और मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है .स्थानीय लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दिया गया है. दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है.पुलिस ने बताया कि सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार में 3 लोग सवार थे. घटनास्थल को पुलिस ने घेर कर रख लिया है .मौके वारदात पर पुलिस की मुस्तैदी कर दी गई है. हमलावर कौन थे और किस उद्देश्य से यहां पर गोलीबारी करके फरार हुए हैं .पुलिस इन सब विषयों को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है. बताया जाता है कि राजू झा आसनसोल दुर्गापुर इलाके में कोयला माफिया के रूप में जाने जाते थे. उनके विरुद्ध पश्चिम बर्दवान दुर्गापुर ,बर्दवान जिले के विभिन्न थानों में कई मामले दायर है । वर्ष 2021 में राजू झा भाजपा नेता दिलीप घोष का हाथ पकड़कर भाजपा में शामिल हुए थे. इस घटना के पीछे कौन लोग शामिल है. पुलिस इन सब विषयों को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है.
कोयलांचल लाइव के लिए आसनसोल से रिक्की की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गया-राजगीर NH-82 पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस पलटी; महिला समेत कई घायल, दो की हालत गंभीर....
#
गयाजी में गर्लफ्रेंड से शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, 2 घंटे तक हाई वोल्टेज चलता रहा ड्रामा....
#
उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के साथ अभिसरण बैठक आयोजित....
#
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने पात्र मतदाताओं से किए अपील, कहे एसआईआर प्रक्रिया में अवश्य भाग लें...
#
ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज के खिलाफ पंडा समाज ने खोला मोर्चा, ई-पिंडदान से रहे सावधान......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती