Date: 03/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

हंगामा क्यों है बरपा !

28-04-2023

7576
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited by Priya
मुंबई: फिल्म द केरला स्टोरी (the kerla story) का टीज़र रिलीज़ किया गया है, लेकिन टीज़र आने के बाद उसपर तुरंत एफआईआर भी दर्ज़ करा दिया गया है। इस फिल्म का टीजर सामने आते ही मेकर्स पर आरोप लगा कि उन्होंने फिल्म के जरिए केरल को बदनाम करने की कोशिश की गयी है।  दरअसल फिल्म the  keral  story  के टीजर में केरल की 32,000 (बत्तीस हज़ार) महिलाओं की दिल दहला देने वाली कहानी दिखाई गई है, जिन्हें ISIS यानि इस्लामिक इराक और सीरिया आतंकवादी समूहों मे शामिल होने के लिए कट्टरपंथी बनाया गया था, इसी पर विवाद छिड़ गया है। हम आपको बता दें की इस फिल्म में उन लड़कियों की कहानी दिखाई गई है जिन्हे धर्मांतरण किया जाता है। और कैसे हिंदू परिवार की शालिनी को फातिमा बना दिया जाता है।वही मेकर्स का कहना है कि ये कहानी सच्ची घटना पर आधारित।अदा शर्मा की इस फिल्म का जबसे टीजर रिलीज हुआ है, तभी से फिल्म सवालों के घेरे में है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क