Date: 21/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रिटायरमेंट पर भावुक हुईं छात्राएं, प्रिंसिपल से लिपटकर फूट-फूट कर रोईं, वीडियो हुआ वायरल
2/2/2026 11:49:34 AM IST
121
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :बिहार के गया जी के डुमरिया मे गुरु और शिष्य के बीच अटूट और भावनात्मक रिश्ते की एक मार्मिक तस्वीर डुमरिया प्रखंड से सामने आई है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। डुमरिया प्रखंड के मध्य विद्यालय बसडीहा के प्रिंसिपल राजेंद्र प्रसाद के रिटायरमेंट के अवसर पर आयोजित सम्मान-सह-विदाई समारोह के दौरान छात्राओं का भावुक दृश्य देखने को मिला।
31 जनवरी को लंबे सेवाकाल के बाद प्रिंसिपल राजेंद्र प्रसाद सेवानिवृत्त हुए। विद्यालय परिसर में आयोजित विदाई समारोह के दौरान जैसे ही उनके विद्यालय छोड़ने का समय आया, छात्राएं भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं। छात्राएं अपने प्रिय प्रिंसिपल से लिपटकर फूट-फूट कर रोने लगीं और बार-बार कहती रहीं— “सर, हमें छोड़कर मत जाइए।” इस भावुक क्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
छात्राओं की आंखों से बहते आंसुओं को देखकर स्वयं प्रिंसिपल राजेंद्र प्रसाद भी अपने भावनाओं को रोक नहीं सके और बच्चों को गले लगाकर रोते नजर आए। इस दृश्य को देखकर विद्यालय में मौजूद शिक्षक, अभिभावक और अन्य लोग भी भावुक हो उठे।
बताया जाता है कि प्रिंसिपल राजेंद्र प्रसाद लंबे समय से मध्य विद्यालय बसडीहा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी सादगी, सरल स्वभाव और कार्यकुशलता ने पूरे विद्यालय परिवार के दिलों में खास जगह बनाई थी। बच्चों को पढ़ाने का उनका तरीका बेहद सहज और अपनापन भरा था। होमवर्क न करने पर भी वे बच्चों को डांटने के बजाय प्यार से समझाते और प्रोत्साहित करते थे।
यही वजह रही कि उनकी विदाई के समय छात्राएं स्वयं को संभाल नहीं पाईं। यह घटना गुरु-शिष्य के उस पवित्र और मजबूत रिश्ते को दर्शाती है, जो समय के साथ और भी गहरा होता जाता है। वायरल वीडियो ने एक बार फिर समाज में शिक्षक की अहम भूमिका और उनके प्रति बच्चों के स्नेह को उजागर किया है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आईआईटी (आइएसएम) में ज्ञान और सम्मान का संगम
#
चतरा से इटखोरी तक मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिल एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद
#
धनबाद में अकीदत के साथ अदा हुई ईद की नमाज़, सभी ने दिया भाईचारे का संदेश
#
घरेलू गैस सिलेंडर की संकट ने बढ़ाई टेंशन ......
#
ईद धूम-धाम से मनाया गया...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत,घटना स्थल से पुलिस को लगी अहम सुराग
#
पुलिस जवान पर कार से हमला करने वाला तीन आरोपियों चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
बकरी चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, कार से पकड़ी गई12 बकरियां,पुलिस गिरोह का पता लगाने में जुटी
#
मैथिली भारत की संस्कृतिक और लोकप्रिय भाषा है -दीपिका पांडेय सिंह
#
13 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी ,जाँच में जुटी पुलिस