Date: 03/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

काठमांडू में आदिपुरुष फिल्म बैन,मुंबई में हिंदू संगठन ने आदिपुरुष का शो रुकवाया

19-06-2023

7573
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंबई : एक्टर प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी की लेकर मुंबई के नालासोपारा में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम को फिल्म का शो रुकवा दिया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थिएटर में पहुंचकर नारेबाजी की और दर्शकों से हॉल के बाहर जाने को कहा। इसके बाद शो रद्द कर दिया गया। वही नेपाल में काठमांडू महानगरपालिका ने भी आदिपुरुष को न दिखाने का फैसला लिया है। फिल्म में सीता को भारत की बेटी बताने पर नेपाली सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई है। नेपाल सेंसर बोर्ड का कहना है कि सीताजी का जन्म भारत में नहीं, बल्कि नेपाल के जनकपुर में हुआ था। विवाद बढ़ने पर काठमांडू के मेयर ने रविवार से ही शहर में हिंदी फिल्में बैन करने का आदेश दे दिया।फिल्म में सीता के जन्मस्थान को लेकर विवादित बयान को नेपाल सेंसर बोर्ड की आपत्ति के बाद हटा दिया गया था। इसके बाद फिल्म वहां रिलीज करने की अनुमति मिल गई थी। हालांकि बाकी डायलॉग्स को लेकर फिल्म विवादों में बनी रही और अब इसे बैन कर दिया गया है।
कोयलांचल लाइव डेस्क