Date: 03/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

वेस्ट बंगाल में पंचायत चुनाव : अशांति फैलाने के लिए अपना रहे कई तरह के हत्थकंडे 

04-07-2023

7584
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited by -Doli Kumari 
आसनसोल : वेस्ट बंगाल में पंचायत चुनाव में अशांति फैलाने के लिए कई तरह के हत्थकंडे अपना रहे है। इसी को लेकर गुप्त सूचना के आधार पर अचानक सालानपुर थाने की रूपनारायणपुर फाड़ी की पुलिस ने छापेमारी कर तीन युवकों को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में बताया जाता है की पुलिस को सूचना मिली कि रूपनारायणपुर के अलग-अलग इलाकों में तीन युवक पिस्तौल के साथ घूम रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कारवाही करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक देशी बंदूक और एक कारतूस बरामद किया गया।  गिरफ्तार लोगों को आज आसनसोल अदालत में पेश किया गया है। और जांच लंबित रहने तक पुलिस हिरासत का अनुरोध किया गया।
कोयलांचल लाइव के लिए आसनसोल से रिक्की की रिपोर्ट