Date: 03/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अजित पवार की एंट्री से शिंदे गुट के नेता आत्ममंथन में 

05-07-2023 14:48:12 IST

7572
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited by- Sanjana singh
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों अटकलों और बयानबाजी का दौर जारी है। एनसीपी में दो फाड़ होने से केवल एनसीपी ही नहीं बल्कि शिंदे गुट वाली शिवसेना भी परेशान है। इसी कड़ी में शिंदे गुट के नेता संजय शिरसाट ने बड़ा बयान दिया है. शिरसाट ने कहा, ‘राजनीति में जब हमारा प्रतिद्वंदी गिरोह हमारे साथ आना चाहता है तो हमें उन्हें शामिल करना पड़ता है और बीजेपी ने यही किया. हालांकि एनसीपी के आने से हमारे पार्टी के कुछ नेता नाराज हैं. क्योंकि उन नेताओं का मानना है कि अजित पवार के खेमे की सरकार में एंट्री होने से उन्हें मनचाहा पद नहीं मिलेगा. इसके बारे में हमने सीएम और डिप्टी सीएम को बता दिया है। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क