Date: 03/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

वेस्ट बंगाल के 8 ब्लॉकों के पंचायत वोटों की गिनती शुरु,पंचयात में किसका होगा राज फैसला आज

11-07-2023

7615
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

आसनसोल : राज्य के अन्य जिलों के साथ-साथ पश्चिम बर्दवान जिले के आठ ब्लॉकों के पंचायत वोटों की गिनती सुबह से शुरू हो गईहे , गांवों में किसकी सरकार बनेगी आज यह तय हो जायेगा। वहीं यह परिणाम राज्य की राजनीति के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं। जिले के 8 ब्लॉकों की इस मतगणना के लिए जिला प्रशासन और निर्वाचन कार्यालय की ओर से 8 अलग-अलग मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। जहां कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किये गये हैं।  बतादे की वोट बैलट पेपर में हुए थे। इसलिए सभी परिणाम आने पर रात होने का अनुमान लगाया जा रहा हे , वहीं रानीगंज प्रखंड की गिनती रानीगंज गर्ल्स कॉलेज में,  जमुरिया की गिनती बहादुरपुर हाई स्कूल में, बाराबनी की गिनती डोमहानीकेलेजोरा हाई स्कूल में और सालानपुर ब्लॉक की गिनती अचरा यंजेश्वर इंस्टीट्यूशन में हो रही है, अंडाल ब्लॉक में खांद्रा कॉलेज , दुर्गापुर-फरीदपुर में लौदोहा काली तारा विजय इंस्टीट्यूशन पांडेबेश्वर में पांडेबेश्वर कॉलेज कांकसा ब्लॉक में टेक्नो इंडिया ग्रुप पब्लिक स्कूल में मतगणना हो रही हे..

कोयलांचल लाइव के लिए आसनसोल से रिक्की की रिपोर्ट