Date: 09/05/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म:MP-छत्तीसगढ़ के कैंडिडेट्स पर हुई चर्चा 

 

14-09-2023 14:12:43 IST

7377
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

दिल्ली : भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म हो गई है। भाजपा मुख्यालय में हुई मीटिंग में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स के नाम पर चर्चा हुई। इसके अलावा G20 समिट के सफल आयोजन के लिए PM मोदी का सम्मान किया गया।

भाजपा कार्यालय पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुके देकर उनका स्वागत किया। मीटिंग में पीएम मोदी की लीडरशिप की सराहना में एक प्रस्ताव भी पारित किया गया।