Date: 09/05/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सिक्किम में बाढ़ की वजह नेपाल में भूकंप,तीस्ता  हुई ओवरफ्लो, 14  लोगों की मौत, सेना के 22 जवान समेत 102 लापता

05-10-2023 15:05:58 IST

7376
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

गंगटोक : सिक्किम में मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे बादल फटने की घटना में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 26 घायल हैं। 102 लोग अब भी लापता हैं, जिसमें सेना के 22 जवान शामिल हैं। पाक्योंग के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ताशी चोपेल ने सभी जवानों की मौत की आशंका जताई है। आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। वैज्ञानिकों को आशंका है कि नेपाल में आए भूकंप से सिक्किम की ल्होनक झील टूटी। उसका दायरा एक तिहाई रह गया। जब बादल फटा तो झील इतना पानी रोक नहीं पाई। इससे तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई। नदी का जलस्तर 15 से 20 फीट तक बढ़ गया। नदी से लगे इलाके में ही आर्मी कैंप था, जो बाढ़ में बह गया और यहां खड़ी 41 गाड़ियां डूब गईं।

कोयलांचल लाइव डेस्क रिपोर्ट