Date: 12/08/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

घर में हुई अनहोनी,नहीं होने दिया पड़ोसियों को शक,हत्याकांड बना पहेली 

26-10-2023 14:12:32 IST

7431
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आगरा : यूपी के आगरा में बैंक मैनेजर सचिन उपाध्याय हत्याकांड का पुरे 12 दिन बिट चुके है। इस केस में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे है। जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड की मुख्या आरोपी प्रियंका ने पति सचिन को मार डाला है। फिर जब उसकी कामवाली घर आई तो प्रियंका ने उससे कढ़ी चावल और 16 रोटियां बनाने को कहा। पुलिस का अंदाजा है की प्रियंका ने ऐसा इसलिए किया था ताकि किसी को इस बात का शक न हो की उस घर में कुछ अनहोनी हुई है। इस दौरान उसने सचिन की लाश को कमरे में ही छुपा दिया। यानि प्रियंका शुरू से ही बड़े ही शातिर अंदाज़ में सबकी आँखों में धुल झोक रही थी। इतना ही नहीं प्रियंका ने उसी रोज अपने पडोसी से दो बार मोबाइल माँगा और अपने पिता से बात की। उसके पिता कलेक्टर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र रावत है। फ़िलहाल प्रियंका फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
 
कोयलांचल लाइव डेक्स