Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
वैदिक मंत्रोचारण व हवन के साथ महर्षि विद्या पीठ में नए सत्र की हुई शुरुआत
02-04-2024 20:34:12 IST
7547
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जहानाबाद: उत्तरी गांधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ में सोमवार को नए सत्र की शुरुआतआज वैदिक मंत्रोचारण व हवन के साथ किया गया। जिसमें बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं विद्यालय के विकास के लिए पूजा-अर्चना एवं हवन कर नए शैक्षणिक वर्ष का शुभारंभ किया गया। यज्ञ में उपस्थित विद्यालय निदेशक, प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं द्वारा पूर्ण आहुति दी गई। शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने नए सत्र के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। हवन के पश्चात सभी छात्र एवं छात्राओं को अपने नए कक्षा में प्रवेश के दौरान विद्यालय निदेशक साकेत रौशन, प्राचार्या सोनाली शर्मा एवं वर्ग शिक्षक ने सभी छात्रों को चंदन का टीका लगाया एवं पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक साकेत रौशन ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नए सत्र में छात्र-छात्राएं शपथ लें कि पूरे वर्ष मन लगाकर पढ़ाई करेंगे ताकि परीक्षा परिणाम बेहतर हो सके। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर इंसान बनाने में अभिभावकों का योगदान भी जरूरी है। पूजा के बाद स्कूल की प्राचार्या सोनाली शर्मा ने कहीं कि नया सत्र एक नई शुरुआत की तरह है और साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस पूजा हवन में स्कूल के निदेशक साकेत रौशन के अलावा प्राचार्या सोनाली शर्मा, मगध डायरी के संपादक प्रो. कृष्ण मुरारी शर्मा, कन्हैया कुमार, शिक्षिका श्रुति केशरी, ब्यूटी कुमारी, सोनम कुमारी, आकृति कुमारी, पूजा कुमारी सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं ने हिस्सा लिया।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कमर्शियल LPG हुआ सस्ता, घरेलू सिलेंडर के दाम रहे जस के तस
#
ऑनलाइन बाजार में छिड़ा प्राइस वॉर, Amazon-Flipkart आमने-सामने
#
टाटा स्टील ने 25 साल पुरानी जॉइंट वेंचर साझेदारी की खत्म
#
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी लगभग सपाट; IT शेयरों में मजबूती
#
पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, वाहन चालकों को मिली राहत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
पीएम नरेंद्र मोदी कीअपील का दिखा असर,साईकिल से न्यायालय पहुंचे औरंगाबाद के प्रधान न्यायाधीश
#
सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग विस्तार का ग्रामीणों ने किया विरोध, मारपीट और फायरिंग मामले पर भड़के मेयर संजीव सिंह ,कहा ...