Date: 12/08/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मनोज तिवारी पहुंचे आसनसोल ,अपने अंदाज़ में मांगा वोट, कन्हैया पर  दिया बड़ा बयान

5/7/2024 4:10:45 PM IST

7432
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

आसनसोल : आसनसोल में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली के सांसद और भोजपुरी गायक एवं अभिनेता मनोज तिवारी, प्रसिद्ध युटुबर भाजपा नेता मनीष कश्यप पहुंचे| जहाँ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सभी ने एकता दिखाई, मनोज तिवारी ने कहा कि यह देश का चुनाव है इसमें आपको तय करना है कि देश मजबूत हाथों में रहेगा कि मजबूर हाथों में| उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। जिसके बाद उन्होंने कन्हैया कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा की कन्हैया कुमार के नॉमिनेशन मे आठ लोग ही शामिल हुए, वो क्या जनता के लिए काम करेगे जबकि जनता ही उनके समर्थन में नहीं है| आसनसोल पहुंचे मनोज तिवारी ने अपने अंदाज़ में गाना गाकर भाजपा सरकार के लिए वोट और समर्थन मांगा | मौके पर दिल्ली के भाजपा नेता नीलकांत बक्शी, विधायक डॉ अजय पोद्दार, जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी उपस्थित रहे‌।

कोयलांचल लाइव के लिए आसनसोल से रिक्की की रिपोर्ट