Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पुरी से आंनद विहार टर्मिनल जा रही नंदनकानन एक्सप्रेस पर गिरा हाईटेंशन तार, दो यात्री बुरी तरह झुलसे

6/1/2024 2:15:27 PM IST

7566
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

सरायकेला : पं0बंगाल सुईसा एवं तिरुलडीह रेलवे स्टेशन के बीच हाईटेंशन लाइन तार गिरने से पुरी से आंनद विहार टर्मिनल जा रही नंदनकानन एक्सप्रेस में सवार दो यात्री बुरी तरह झुलस गया। दोनों को बेहतर इलाज के लिए बाघमुण्डी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।हाई टेंशन तार के चपेट में आने से करंट लगे दोनों व्यक्तियों की जेब से आधार कार्ड मिले हैं| जिससे उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी राज शंकर उम्र 40एवं राहुल कुमार उम्र 30के रूप में पहचान हुआ। ट्रेन के यात्रियों के अनुसार ट्रेन संख्या 12815पुरी से आनंद विहार टर्मिनल जा रही थी| इसी दौरान सुविचार रेलवे स्टेशन के पास टाटानगर से गुजर रही थी| तभी रेलवे क्रॉसिंग के पास हाई टेंशन ओवरहेड तार टूट कर ट्रेन पर गिर गया जिससे ट्रेन की बोगी में करंट प्रभावित होने लगा इसी दौरान ट्रेन में यात्रा कर रहे दो यात्री बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए| जिसमें से एक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है| रांची रेल मंडल के सीनियर डीसीएम निशीकांत कुमार ने घटना की पुष्टि की है दोनों लोग घायल हुए हैं| जिसका इलाज मुरी स्थित सिंहपुर हॉस्पिटल में चल रहा है| दोनों के मुंह और सर में चोट आई है| दोनों गेट के पास बैठकर सफर कर रहा था। यह घटना सुबह लगभग आठ बजे कि है एवं लगभग नौ बजे ट्रेन रवाना हो गई।

कोयलांचल लाइव के लिए सरायकेला से बसंत साहू की रिपोर्ट