Date: 02/11/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

धनबाद में 10 जुलाई लगेगा रोजगार मेला,युवाओ के लिए सुनहरा अवसर,जानिए कितने पदों पर होगी नियुक्ति

7/5/2024 6:30:56 PM IST

7609
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad:श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार के अंतर्गत राज्य के बेरोजगार युवक / युवतियों के लिए रोजगार का एक नया अवसर प्रदान करने के उदेश्य से धनबाद जिला में  दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2024 का आयोजन 3792 पदों के लिए किया जा रहा है। वैसे इच्छुक सभी अभियार्थी जो इस रोजगार मेला में शामिल होना चाहते है वे इस रोजगार मेला में महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों के साथ शामिल हो सकते है।
दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2024 दिनांक 10 जुलाई को अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर बरटांड़ धनबाद में पूर्वाह्न 10:00 से अपराह्न 04:00 तक रहेगी। अभ्यर्थियों को बायोडाटा की दो प्रति में लेकर आनी है। रोजगार मेला में 07 हजार महीना से लेकर 52 हजार तक की नौकरी मिलेगी। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में भाग लेने हेतु इच्छुक आवेदक का झारखंड के किसी भी नियोजनालय में निबंध होना आवश्यक है। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क