Date: 25/05/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बालाजी सुखधाम में सावन उत्सव ,अम्बा दास बनी सावन क्वीन

8/12/2024 1:11:41 PM IST

7403
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : वर्तमान में सावन माह जब अपने रंग में है ऐसे अवसर पर धनबाद के बलियापुर रोड स्थित बालाजी सुखधाम अपार्टमेंट निवासी महिलाओं ने हर्षोल्लास मनाया सावन उत्सव। इस उत्सव में अम्बा दास सावन क्वीन बनाया गया। मौके पर महिलाओं और बच्चों ने जमकर मौज मस्ती की। साथ ही उत्सव में आयोजित रोचक गेम खेलकर खूब आनंद लिया। महिलाओ ने गीत, संगीत व नृत्य का आनंद उठाया।सभी लोगों ने सावन उत्सव में खूब आनंद लिया।कार्यक्रम के पश्चात सभी लोगो को उपहार व पुरस्कार दिया गया। समारोह के उपरांत सभी ने स्वादिष्ट सुरुचि भोजन का भी आनंद लिया।इस उत्सव को सफल बनाने में किरण चौहान,सुधा बरनवाल,सुप्रिया सिंह दीप्ति सिंह रीना साव, पुष्पा सिंह शिल्पी सिन्हा, गुड़िया,इंदु सिंह निर्मला श्रीवास्तव,सुनीता झा, रानी कर्ण,मंजू राजभर सुनीता वीना झा रिंकू,अनीशा, दीपाली  आदि का सराहनीय सहयोग रहा ।