Date: 22/05/2025 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में राजकमल का उत्कृष्ट प्रदर्शन
 

5/13/2025 3:36:30 PM IST

958
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद के विद्यार्थियों ने सीबीएसई  बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने मीडिया कर्मियों को बताया कि विज्ञान ,वाणिज्य एवं कला तीनों संकायों में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है, भविष्य में और भी अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। 
 
 बारहवीं विज्ञान में कृति कुमारी 96.80, अंचल अग्रवाल 96.80, पिंकी कुमारी 96.60, मान्यता गुप्ता 95.80, तनीषा कुमारी 95.20, अंशु कुमार 94.80, अदिति दत्त 94.80, हर्षिता एवं रिया 94.20, आतिका मरियम 94.00, शीतल 93.60,शिवम कुमार 93.00, साक्षी बरनवाल 93.20 ,रिया शर्मा 91.20 ,सुरभी सिंह 91.00 अंक लाकर विद्यालय के टॉप 10 में अपनी जगह बनाई। 
 
 बारहवीं वाणिज्य संकाय में चारू अग्रवाल ने 97.80, शीतल अग्रवाल 96.00, पूजा कुमारी 95.40 ,अंशु सिंह 95.20, श्रेया कुमारी 95.00, कृष्ण किशोर खेतान 94.80 ,खुशी अग्रवाल 94.60, अपूर्वा गुप्ता एवं ऋषभ चौधरी 94.20, यशस्वी शर्मा 94.00, निधि अग्रवाल 93.80, नंदिनी गर्ग एवं हर्षिता ग़राच ने 93.60 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया है। 
 
 बारहवीं कला संकाय में अंशिका कांत 96.20 ,कीर्ति कुमारी झा 95.40, अनामिका कुणाल 94.40, आस्था सिसोदिया 94.00, निधि राज 93.20, अर्पिता बारीक 92.80, प्रियंका सिंह 90.60, पम्मी कुमारी 90.40, जाह्नवी मित्रा 90.00, एवं जया अग्रवाल ने 89.00 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय के टॉप टेन में अपना स्थान बनाया।फाइन आर्ट्स में 107 छात्रों ने सौ में सौ अंक लाकर आज तक के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। 
 
इसके साथ ही अकाउंट्स, संस्कृत और केमिस्ट्री में भी विद्यार्थियों ने सौ में सौ अंक प्राप्त लाए हैं।प्राचार्य श्री मिश्रा ने फाइन आर्ट्स के शिक्षक जय शंकर धर को विशेष रूप से धन्यवाद दिया है।इस उपलब्धि पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सहसचिव दीपक रुइया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गण, प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार, उप प्राचार्या लीला सिंह, प्रभारी कमलनयन, पार्थ सारथी सरकार, सुमोना दीक्षित  एवं छंदा बनर्जी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
 
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क