Date: 22/05/2025 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गर्मी छुट्टी पर जमशेदपुर में स्कूली बच्चे लेने लगें समर कैंप का आनंद 
 

5/11/2025 4:32:43 PM IST

68
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  : जमशेदपुर में  स्कूलों की गर्मी की छुट्टी अब धीरे-धीरे होने लगी है। हालांकि मई महीना में लगभग सभी स्कूल 15 मई से पहले समर वेकेशन पर चलाया जाता है। वही छुट्टी के साथ ही अब समर कैंप भी लगने लगे हैं। इसी कड़ी में जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन द्वारा एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में 22 वा समर कैंप आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भाग ले रहे हैं। इस समर कैंप का उद्घाटन जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू ने की।पूर्णिमा साहू ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई से फुर्सत नहीं मिलती है। जिससे वह अपना शारीरिक और मानसिक विकास में संतुलन स्थापित कर सके। यह ऐसा मौका है, जिसमें बच्चों के साथ उनके माता-पिता भी जुड़े हुए हैं। स्कूल में यह संभव नहीं हो पता है। इस कारण इस समर कैंप का बहुत ही महत्व है। बच्चे खुलकर यहां खेलते हैं। तरह-तरह के चीज़ सीखते हैं ।आपस में मिलते जुलते हैं।    
 
  
 जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट