Date: 10/05/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

झारखण्ड में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी जोरों पर 

9/18/2024 2:48:09 PM IST

7376
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : रांची में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर झारखण्ड़ आने वाली है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के शताब्दी समाहरोह के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद रहेगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
 
 
इसपर रांची के एसएसपी चंदन सिंह ने बताया कि तैयारी से संबंधित उच्च अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है और कई बार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया जा चुका है। वहीं उन्होंने बताया कि 2000 से ज्यादा फोर्सज को राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर तैनात किया जा रहा है।
 

 

रांची से कोयलांचल लाइव के लिए एन तिवारी की रिपोर्ट