Date: 09/05/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

विधानसभा चुनाव को लेकर SSP की बैठक,पदाधिकारियों को दिए कई दिशा-निर्देश 

10/16/2024 3:50:52 PM IST

7376
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।  जिसमे पुलिस अधीक्षक,नगर,पुलिस अधीक्षक,ग्रामीण,अनुमंडल पदाधिकारी,सदर,अपर पुलिस उपाधीक्षक,सी.सी.आर,सभी पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। वही इस बैठक में विधानसभा चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के संधारण,बल के आवासन से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।
 
                               विज्ञापन 
 
 
जिसमे वारंट निष्पादन, अनुज्ञप्ति प्राप्त शस्त्र के जमा कराने, पूर्व के एन. डी.पी. एस. अधिनियम/शस्त्र अधिनियम/मादक पदार्थ अधिनियम/चोरी/छिनतई/लूट आदि कांडों के आरोप पत्रित/संदिग्ध अपराधकर्मियों के विरुद्ध बी.एन.एस.एस की विभिन्न धाराओं में निरोधात्मक कार्यवाही करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है। और कई अपराधों में वांछित अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाए जाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। 
 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क