Date: 09/05/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चंद पैसों के लिए कलयुगी मां-बाप ने कर दी बेटे की हत्या,जांच में जुटी पुलिस   

11/21/2024 11:15:35 AM IST

7377
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : झारखंड के रांची से एक दिल दहला देनेवाली खबर सामने आ रही है,जहां चंद पैसों के लिए कलयुगी मां-बाप ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के पतरातू गांव में घटित हुआ है। विगत 19 नवंबर की देर रात गांव के फुलेश्वर पाहन और उसकी तीसरी पत्नी सुनीता देवी ने नशे में धुत होकर अपने बेटे मदन पाहन से पैसे मांग रहे थे। लेकिन मदन के पैसे देने से इंकार करने के बाद दोनों ने टांगी और सांबल से 25 वर्षीय मदन पाहन के सर पर वार कर दिया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही घटना को अंजाम देने के बाद दोनों वहां से फरार हो गए। वही सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस हत्या में इस्तेमाल किया गया टांगी जब्त कर लिया है,और शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस उन दोनों को गिरफ्तार करने के लिए सर्च अभियान चला रही है। आपको बता दे कि मदन पाहन की शादी तय हुई थी और बुधवार को उसका छेका रस्म होनेवाला था,लेकिन उससे पहले यह घटना घट गयी। वही इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। 
 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क