Date: 09/05/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट से भारी मतों से दर्ज की जीत,भाजपा प्रत्याशी को इतने मतों से किया परास्त     

11/23/2024 4:41:31 PM IST

7370
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : झारखंड विधानसभा चुनाव में संथाल परगना की बरहेट विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव जीत दर्ज कर ली है। राज्य में दोबारा झामुमो के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली है। इस सफलता का श्रेय राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कुशल रणनीति को दिया जा रहा है। हेमंत सोरेन ने बरहेट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार गमालियल हेंब्रम ने कुल 55424 वोट लाये थे,लेकिन वह झामुमो प्रत्याशी सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 94840 मत के आगे टिक नहीं पाए। हेमंत सोरेन ने उन्हें लगभग 39416 वोटों से परास्त किया है। 
 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क