Date: 09/05/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन,राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिलायी शपथ,राहुल गांधी समेत बड़े-बड़े नेता हुए शामिल

11/28/2024 5:08:15 PM IST

7374
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : रांची के मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन ने आज झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले लिया है। जहां झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। वही इस समाहरोह में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी,कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,अरविंद केजरीवाल,सुनीता केजरीवाल,पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान,अखिलेश यादव,उदयनिधि स्टालिन,तेजस्वी यादव भी पहुंचे थे। इसके साथ ही हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन और मां भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा, संजय सिंह भी मौजूद रहे। साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं। इस दौरान इंडिया महागठबंधन के समर्थकों की भारी भीड़ कार्यक्रम स्थल पर उमड़ पड़ी।  
 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क