Date: 12/08/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री से मांगी गई रंगदारी,रुपये नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी  

12/7/2024 3:57:29 PM IST

7438
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से लाल सलाम के नाम पर 50 लख रुपए रंगदारी की मांग की गई है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार संजय सेठ को टेक्स्ट मैसेज भेज कर रंगदारी की मांग की गई है। संजय सेठ ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से की है तथा इस घटना की जानकारी झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता को भी दी है। संजय सेठ को भेजे गए इस संदेश में 50 लाख रुपए रंगदारी की मांग की गई है। वही 50 लाख रुपया नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। जानकारी मिलने के बाद दिल्ली डीसीपी के द्वारा मौके पर पहुंचकर इसकी जानकारी संजय सेठ से ली गई है। पुलिस के जांच के दौरान यह जानकारी मिली है कि जिस नंबर से संजय सेठ को धमकी दी गई वह नंबर होचर,कांके का है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
 
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए एन तिवारी की रिपोर्ट