Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लालू प्रसाद के ऑफर ने सियासी गलियारे में मचाया हड़कंप, ललन सिंह का आया बड़ा बयान, नीतीश के मंत्री ने भी दी ये प्रतिक्रिया .....
1/2/2025 2:36:44 PM IST
7540
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Patna
: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के एक बयान ने बिहार की सियासत का माहौल गर्म कर दिया है । अब उनके बयान के कई सियासी मतलब निकाले जाने लगे हैं। राजद अध्यक्ष के बयान के बाद दोनों तरफ से लगातार तरह -तरह की सियासी बयानबाजियां हो रही है। इस बीच केन्द्रीय मंत्री और नीतीश कुमार की पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि "छोड़िए न लालू जी क्या बोलते हैं..क्या नहीं …ये लालू जी से जाकर पूछिए। हम लोग एनडीए में हैं और मजबूती से हैं।" तेजस्वी यादव के नए साल में नई सरकार बनाएंगे इस प्रश्न पर ललन सिंह ने कहा कि " कौन क्या बोलता है, उस पर हम प्रतिक्रिया देते रहें?".इधर, लालू प्रसाद द्वारा नीतीश कुमार को दिए जाने वाले ऑफर पर जेडीयू नेताओं की भी प्रतिक्रिया आयी है। नीतीश कैबिनेट के मंत्री महेश्वर हजारी ने एनडीए की एकजुटता की बात कही है लेकिन साथ ही न किसी से दोस्ती और न किसी से बैर वाली बात भी कह डाली है। वहीं, मंत्री जमा खान ने भी कह दिया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सब आना चाहते हैं। वहीं, तेजस्वी यादव से भी जब लालू प्रसाद द्वारा दिए गये ऑफर पर पूछा गया तो तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसा उन्होंने मीडिया को ठंडा करने के लिए कहा है। वहीं, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि जो भी गांधीवादी हैं, वह हमारे साथ आएंगे। नीतीश कुमार गांधीवादी हैं, वे गांधी के सिद्धांतों पर चलते हैं। गौरतलब है कि बिहार में मुख्यमंत्री भले ही नीतीश कुमार रहे हैं लेकिन सत्ताधारी गठबंधन बदलता रहा है। कभी बीजेपी तो कभी आरजेडी और कांग्रेस के साथ नीतीश कुमार सरकार चलाते रहे हैं। एक बार फिर बयानबाजी तेज है लेकिन अब देखना यह है कि आगे बिहार की सियासत में क्या खेल होता है ?
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
JPSC बहाली विवाद पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा बयान, बोले- छात्रों की मांग पर सरकार ने की कार्रवाई
#
बीजेपी की रणनीतिक बैठक में आगामी अभियानों की बनी रूपरेखा, विधायक राज सिन्हा ने दिए संगठन को निर्देश
#
जेपीएससी पर भाजपा के प्रदर्शन को कांग्रेस ने बताया फ्लॉप, कहा पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद घबराहट में है भाजपा
#
दीपक प्रकाश के लिए खाली हुई राह, लेकिन सवालों के घेरे में राजनीतिक नैतिकता:चंदन चौरसिया
#
E20 जनता पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा, 100% पेट्रोल के विकल्प की मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
पीएम नरेंद्र मोदी कीअपील का दिखा असर,साईकिल से न्यायालय पहुंचे औरंगाबाद के प्रधान न्यायाधीश
#
सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग विस्तार का ग्रामीणों ने किया विरोध, मारपीट और फायरिंग मामले पर भड़के मेयर संजीव सिंह ,कहा ...
#
भारत की बेटियों का दमदार प्रदर्शन: नीदरलैंड्स को 95 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत